अपराधहरिद्वार

“लक्सर पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, पांच बाइक बरामद..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में दो चोरी की घटनाओं का खुलासा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे चोरों पर लक्सर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया। पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को दबोचकर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में डिजिटल साक्ष्यों के साथ मैनुअल पुलिसिंग और वाहन चेकिंग अभियान ने अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि पुलिस ने सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर घटना की गंभीरता को देखते हुए लक्सर पुलिस को चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लक्सर ने पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ ही डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। पुलिस की लगातार सक्रियता के बीच टीम ने लक्सर क्षेत्र से जिशान और अहसान को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ हिरासत में ले लिया।दरअसल, 11 सितंबर को राजीव कुमार पुत्र जग्गन, निवासी वार्ड नंबर-02, सीमली, थाना लक्सर ने घर के बाहर खड़ी अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दिन गोविन्द पुत्र सरदार सिंह, निवासी तुगलपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार ने भी अपनी HF Deluxe मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने दोनों मामलों को चुनौती के रूप में लेते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करने के साथ ही वाहन चेकिंग अभियान को तेज किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर दोनों मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिलों समेत कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे….
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी चोरी और नकबजनी की घटनाओं का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी जिशान पुत्र जुल्फकार, निवासी ग्राम धनपुरा, बड़ी मस्जिद के पास, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार,के खिलाफ थाना पथरी में मुकदमा दर्ज है।

वहीं आरोपी अहसान पुत्र फुरकान, निवासी वार्ड नंबर-05, लक्सरी, कोतवाली लक्सर, उम्र 27 वर्ष के खिलाफ चोरी, बरामदगी और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कोतवाली लक्सर में वर्ष 2023 से 2025 तक कुल छह मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि इनके जरिए सामने आने वाली अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके।पुलिस टीम….
1:- इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी, कोतवाली लक्सर
2:- समीप पाण्डेय, चौकी प्रभारी, चौकी कस्बा लक्सर
3:- उपनिरीक्षक आशीष भट्ट
4:- हेडकांस्टेबल शमशेर खान
5:- कांस्टेबल मनोज शर्मा
6:- कांस्टेबल महिपाल, सीआईयू रूड़की

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!