अपराधहरिद्वार

“नशे के सौदागर पर बड़ी चोट: PIT NDPS एक्ट में ‘परवेज उर्फ छोटा’ गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सख्ती से हरिद्वार में नशा तस्करों की टूटी कमर, PIT NDPS में जनपद की दूसरी बड़ी कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़े नशा तस्कर पर शिकंजा कस दिया है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लंबे समय से लिप्त परवेज उर्फ छोटा को पुलिस ने PIT NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए ऐसे अपराधियों की सूची तैयार की, जो चोरी-छिपे नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे। इसी क्रम में परवेज उर्फ छोटा के अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई, जिस पर उत्तराखंड शासन ने धारा 3(1) PIT NDPS एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए।शासनादेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटियाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपी परवेज उर्फ छोटा को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!