उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस नेता ने पूरे प्रदेश के टिकट बांटे, अपनी पत्नी को नहीं दिला सके टिकट, खिन्न होकर छोड़ी पार्टी, भाजपा में होंगे शामिल..

पिथौरागढ़ से पत्नी के लिए मेयर टिकट मांग रहे थे जोशी, कांग्रेस ने कहा साल के लिए किया निष्कासित..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: पूरे प्रदेश के निकाय प्रत्याशियों को टिकट जारी करने वाले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी अपनी पत्नी को पिथौरागढ़ से मेयर का टिकट नहीं दिला सके। इससे खिन्न होकर जोशी ने पार्टी छोड़ दी और अब वह भाजपा में शामिल होंगे। इधर कांग्रेस ने मथुरा दत्त जोशी को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य सचिव धनी लाल शाह ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्रवाई की है।
—————————————-
जोशी के हस्ताक्षर से जारी हुई सभी सूची…..कांग्रेस में प्रदेश के सभी निकाय प्रत्याशियों की सूची मथुरा दत्त जोशी के हस्ताक्षर से ही जारी हुई। पार्षद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और महापौर के टिकट मथुरा दत्त जोशी की ओर से जारी किये गए। लेकिन विडंबना है कि जोशी अपनी पत्नी को टिकट दिलाने में नाकाम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!