अपराधहरिद्वार

“फर्जी ई-रवन्ना बनाकर राजस्व चोरी के ‘खेल’ का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार..

खनन अधिकारी की शिकायत पर श्यामपुर थाने के पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया पर्दाफाश नंबर, नकली रॉयल्टी और उपकरण बरामद..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: फर्जी ई-रवन्ना बनाकर खनिज परिवहन में राजस्व चोरी करने वाले गिरोह का श्यामपुर पुलिस ने चौबीस घंटे में पर्दाफाश कर दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस घोटाले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ नकली रॉयल्टी प्रपत्र बरामद किए हैं।
—————————————-
फर्जी दस्तावेजों से की जा रही थी लाखों की हेरा-फेरी…..खनन अधिकारी काजिम रजा की ओर से थाने में दी गई लिखित शिकायत में बताया गया कि श्यामपुर क्षेत्र में स्थित एक स्टोन क्रशर यूनिट द्वारा ई-रवन्ना प्रणाली के साथ छेड़छाड़ कर नकली फॉर्म ‘जे’ तैयार किए जा रहे हैं। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से खनिज परिवहन किया जा रहा था, जिससे शासन को राजस्व की भारी क्षति हो रही थी।
—————————————-
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, माल भी बरामद….सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत पर थाना श्यामपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने विनय पुत्र हेमराज सिंह, निवासी ग्राम श्यामपुर, निकट रविदास मंदिर, संजय उर्फ संजू पुत्र कशमीरी सिंह, निवासी पीलीपड़ा व नकुल पुत्र स्वर्गीय रामपाल, निवासी ग्राम गाजीवाली को गिरफ्तार कर लिया।
—————————————-
बरामद सामग्री….एक मोबाइल फोन
एक कंप्यूटर प्रणाली (सीपीयू, कीबोर्ड, माउस, एलसीडी मॉनीटर)
एक प्रिंटर
विभिन्न केबल
रॉयल्टी/रवन्ना की दो असली व कूटरचित प्रतियां
—————————————-
जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां…..सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि थानाध्यक्ष श्यामपुर की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने महज चौबीस घंटे में तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों के आधार पर इस जालसाजी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बरामद दस्तावेज और उपकरणों की जांच की जा रही है। फर्जीवाड़े में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है, इसलिए मामले की विवेचना गहराई से की जा रही है।
—————————————-
पुलिस टीम में शामिल रहे….थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
महिला उपनिरीक्षक अंजना चौहान (विवेचक)
कांस्टेबल राहुल देव
कांस्टेबल जितेन्द्र घिल्डियाल
कांस्टेबल सुशील चौहान
होमगार्ड रोहित सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!