भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में हरिद्वार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद बने उपाध्यक्ष..
वेद मंदिर आश्रम में पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत, मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां..

पंच👊नामा
हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें स्वामी यतीश्वरानंद को उपाध्यक्ष बनाया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद वेद मंदिर आश्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी यतीश्वरानंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, राजीव शर्मा, अनिल अरोड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, विक्रम सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, सरवन चौहान, पार्षद अनुज सिंह, सतविंदर सिंह रिंकी राजपूत, चेतन कोचर, अंकित चौधरी, अंकित चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।