हरिद्वार

“हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ता पर बिहार चुनाव में वोट डालने का आरोप — कांग्रेस ने पेश किए सबूत, कहा दो राज्यों में डाले वोट, निर्वाचन आयोग से होगी शिकायत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: महानगर कांग्रेस ने हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ता पर बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने बिहार के नवादा संसदीय क्षेत्र की गोबिंदपुर विधानसभा सीट पर मतदान किया है, जबकि वे हरिद्वार के मतदाता भी हैं।प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि भाजपा नेता का नाम हरिद्वार और बिहार—दोनों जगहों की मतदाता सूची में दर्ज है। उन्होंने मतदान के बाद सोशल मीडिया पर साझा की गई सेल्फी का स्क्रीनशॉट भी पत्रकारों को दिखाया और कहा कि यह लोकतंत्र के लिए “बेहद चिंताजनक” मामला है। कांग्रेस ने इस पर निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अमन गर्ग ने कहा कि शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर वरुण बालियान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, महेश प्रताप राणा, मनोज सैनी, पार्षद विवेक भूषण विक्की, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद सोहित सेठी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और विकास चंद्रा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि हरिद्वार से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहार भेजा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!