“हरिद्वार में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की हरिद्वार इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को पेंटागन मॉल स्थित कार्यालय में की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सती ने देहरादून से पहुंचकर पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की और संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व में निर्विरोध चुने गए जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा व संगठन के संरक्षक डॉ. अर्जुन नागयान भी मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी……..
घोषित कार्यकारिणी में मनीष पाल को जिला महामंत्री, डॉ. रागिनी गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विवेक शर्मा को सहायक उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं सद्दाम हुसैन को कोषाध्यक्ष, सरफराज अली को सचिव, शाहिद अहमद को सहसचिव व मोहित शर्मा को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अमित भारद्वाज और प्रशांत गोस्वामी को एग्जीक्यूटिव मेंबर व श्रीमती रेणु उपाध्याय को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर……
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसी जैदी, प्रदेश महासचिव मदन पांडे और प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया,
जबकि जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष व उनकी टीम का बुके और फूलमालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने संगठन को सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।



