उत्तराखंड

“प्रमेंद्र डोबाल बने राजधानी के पुलिस कप्तान, नवनीत भुल्लर को हरिद्वार का जिम्मा, एसटीएफ अजय सिंह के हवाले..

शासन ने किये 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अजय गणपति उधमसिंहनगर और रेखा यादव चंपावत पुलिस अधीक्षक, (देखें लिस्ट)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: शासन ने आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल को राजधानी देहरादून की कमान सौंपी गई है। जबकि एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर को अब हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून से अजय सिंह को एक बार फिर एसटीएफ उत्तराखंड का पुलिस कप्तान बनाया गया है। उधम सिंह नगर से मणिकांत मिश्र को हटाते हुए चंपावत के एसपी अजय गणपति को उनकी जगह भेजा गया है। जबकि पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव अब चंपावत की एसपी होंगी। अक्षय कोंडे को रुद्रप्रयाग से पिथौरागढ़ और चंद्रशेखर घोड़के को बागेश्वर से अल्मोड़ा एसपी बन कर भेजा गया है। इनके अलावा निहारिका तोमर को उधम सिंह नगर एसपी क्राइम से रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक और हरिद्वार से एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र चौधरी को एसपी क्राइम हुआ यातायात उधम सिंह नगर निशा यादव को हरिद्वार से एसपी क्राइम व ट्रैफिक हरिद्वार मनोज ठाकुर को सीआईडी से अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और चंद्र मोहन सिंह को यहां से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना देहरादून बनाकर भेजा गया है।आईपीएस प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी यशवंत सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक से पीसी नरेंद्र नगर का प्रधानाचार्य और प्रहलाद नारायण मीणा को सतर्कता मुख्यालय से अब पुलिस को महानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय, निवेदिता कुकरेती को पुलिस उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ की जगह अब पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!