हरिद्वार

“पुलिस कप्तानों के फेरबदल के साथ हरिद्वार पुलिस में भी बड़ा बदलाव, कई चौकी प्रभारियों की नई तैनाती..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कई उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न कोतवाली और चौकियों में तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी अधिकारियों को नव तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।इन उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र…
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक नितिन चौहान को कोतवाली रानीपुर से कोतवाली लक्सर, जबकि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को कोतवाली मंगलौर से कोतवाली रानीपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को कोतवाली लक्सर से चौकी भिक्कमपुर का प्रभारी बनाया गया है।उपनिरीक्षक रफत अली को कोतवाली मंगलौर से संबद्ध पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में तैनाती दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक प्रवीन बिष्ट को चौकी अस्पताल गंगनहर से चौकी बाजार मंगलौर तथा उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी को चौकी भिक्कमपुर से चौकी अस्पताल गंगनहर भेजा गया है।कई चौकी प्रभारियों में भी फेरबदल…..
उपनिरीक्षक नीरज सिंह रावत को चौकी रायसी से चौकी काली नदी भगवानपुर, जबकि उपनिरीक्षक बलवीर सिंह डोभाल को चौकी बाजार मंगलौर से चौकी सप्तऋषि नगर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल को चौकी सप्तऋषि नगर से चौकी बाजार ज्वालापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक कर्मवीर को कोतवाली लक्सर से चौकी तेज्जूपुर भगवानपुर, जबकि उपनिरीक्षक अजय लाल को थाना पथरी से चौकी रायसी लक्सर स्थानांतरित किया गया है।उपनिरीक्षक महिपाल सैनी को पुलिस लाइन से कोतवाली कनखल, अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार को चौकी बाजार ज्वालापुर से कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है। वहीं अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को कोतवाली रानीपुर से कोतवाली मंगलौर में तैनाती दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!