हरिद्वार

“परशुराम जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक पहल: खानपुर में पहले भगवान परशुराम मंदिर का शिलान्यास, उमड़ा जनसैलाब..

विधायक उमेश कुमार के नेतृत्व में भव्य पदयात्रा, “जय-जय दादा परशुराम” के नारों से गूंजा क्षेत्र..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रूड़की: खानपुर विधानसभा क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जब विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार जिले के पहले भगवान परशुराम मंदिर का विधिवत शिलान्यास किया। दाब की खुर्द गांव में, बिरला टायर फैक्ट्री के समीप आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक उमेश कुमार के लक्सर स्थित कार्यालय से हुई, जहां से वे खानपुर बॉर्डर तक पहुंचे। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के जनसैलाब के साथ “जय-जय दादा परशुराम” के गगनभेदी नारों के बीच पदयात्रा करते हुए दाब की खुर्द पहुंचे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा और वातावरण भक्तिमय हो उठा।शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर खानपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी भगवान परशुराम के भक्त विधायक के आमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचे।अपने संबोधन में विधायक उमेश कुमार ने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय के खिलाफ संघर्ष और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सभी लोग उनके आदर्शों को अपनाते हुए सत्य और न्याय के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ें।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विधायक उमेश कुमार क्षेत्र में विकास के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक चेतना को भी मजबूती दे रहे हैं। उनका यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!