अपराधउत्तराखंड

‘ऑपरेशन शस्त्र’ से मचा हड़कंप, ऊधम सिंह नगर में संदिग्ध लाइसेंस धारकों पर पुलिस का बड़ा प्रहार..

SSP अजय गणपति के निर्देशन में तीन विशेष टीमों के जनपदव्यापी अभियान में 94 लाइसेंस कब्जे में, 119 हथियार थानों में जमा, जांच जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऊधमसिंह’नगर: अपराधियों और कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा है कि संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस रखने वालों में हड़कंप मच गया है। बाहरी राज्यों और गैर जनपदों से बनाए गए संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस ने जनपदव्यापी विशेष अभियान चलाकर दर्जनों संदिग्ध लाइसेंस कब्जे में लिए हैं, जबकि बड़ी संख्या में हथियार भी थानों में जमा कराए गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में ऊधमसिंह नगर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में फर्जी, संदिग्ध और नियम विरुद्ध तरीके से प्राप्त शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया, जिसने अवैध हथियार नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद स्तर पर तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों एवं गैर जनपदों से जारी शस्त्र लाइसेंसों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध लाइसेंसों की पहचान कर उन्हें पुलिस कब्जे में लिया गया और संबंधित हथियार भी नियमानुसार थानों में जमा कराए गए।पुलिस के अनुसार, अब तक 678 शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के लिए चिन्हित किए गए, जिनमें से 626 का सत्यापन पूरा हो चुका है। जांच के दौरान 108 शस्त्र लाइसेंस संदिग्ध पाए गए। इनमें से 94 लाइसेंस पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए, जबकि 119 शस्त्र संबंधित थानों में जमा कराए गए हैं। शेष लाइसेंसों का सत्यापन भी जारी है।दरअसल, 11 जून 2026 को कोतवाली कुण्डा में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार शस्त्र और दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए थे। जांच आगे बढ़ने पर यह सामने आया कि जनपद में बाहरी राज्यों व अन्य जिलों से जारी कई संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर हथियार खरीदे और इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने विशेष सत्यापन अभियान के आदेश दिए।अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बाजपुर क्षेत्र में हुई, जहां 39 लाइसेंस पुलिस कब्जे में लिए गए और 43 शस्त्र जमा कराए गए। इसके अलावा केलाखेड़ा, गदरपुर, नानकमत्ता, सितारगंज, काशीपुर, कुण्डा, जसपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में संदिग्ध लाइसेंस चिन्हित किए गए। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऊधम सिंह नगर में फर्जी, संदिग्ध अथवा नियम विरुद्ध तरीके से प्राप्त किए गए शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!