“फैक्ट्री से सामान चोरी कर निकले दो आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा..
केविन केयर कंपनी से चोरी हुआ इलेक्ट्रिकल सामान बरामद, करीब 90 मीटर कॉपर वायर भी मिला..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; सिडकुल की केविन केयर कंपनी में हुई चोरी का सिडकुल पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया PLC, पावर कॉन्ट्रैक्टर, MCB, टाइमर, स्ट्रीट लाइट समेत करीब 90 मीटर तार बरामद किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने यह कार्रवाई की। केविन केयर कंपनी के कर्मचारी कुलदीप पुत्र महेंद्र की तहरीर पर कंपनी के अंदर से तार, मोटर व अन्य सामान चोरी होने के संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच तेज करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। एडिशनल उपनिरीक्षक संजय चौहान पुलिस टीम के साथ सूर्यनगर कॉलोनी तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद दो सफेद कट्टों से केविन केयर कंपनी से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र समीम, निवासी कस्बा व थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर, हाल निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार व साहिल पुत्र शहजाद, निवासी मस्जिद के पास रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सम्बंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
बरामद चोरी का सामान….
1:- 01 PLCN-10 CIDR-D-V2
2:- 04 एयर ब्रेक पावर कॉन्ट्रैक्टर
3:- 04 MCB
4:- 01 टाइमर, कंपनी सेलेक्ट्रॉन
5:- 02 स्ट्रीट लाइट, सिस्का व जय कुमार कंपनी की
6:- करीब 90 मीटर कॉपर वायर
पुलिस टीम में….
अजय शाह, थाना प्रभारी सिडकुल, हरिद्वार के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में एडिशनल उपनिरीक्षक संजय चौहान, थाना सिडकुल; कांस्टेबल प्रदीप, थाना सिडकुल व कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, थाना सिडकुल शामिल रहे।



