हरिद्वार

“देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल..

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की हरिद्वार इकाई ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड की ओर से गोल्डन ट्री वेंकट हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कृति और बच्चों की प्रतिभा का खूबसूरत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अमिता चड्ढा ने किया।कार्यक्रम में देहरादून से एक्टर, मॉडल समाजसेवी और हिमाचल टाइम्स अखबार की स्वामिनी इंद्राणी पांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वरिष्ठ पत्रकार मेहताब आलम और अर्जुन धनगर विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। गायत्री म्यूजिक टीम की उमा तनेजा के निर्देशन में छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने स्वतंत्रता दिवस के माहौल को और भावपूर्ण बना दिया। इसके बाद अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ ही नई पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने का अवसर देता है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, बच्चों और अभिभावकों का आभार जताया।मुख्य अतिथि इंद्राणी पांधी और विशिष्ट अतिथि अर्जुन धनगर व मेहताब आलम ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनमें देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत करते हैं।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड के सदस्य हितेश चौहान, शाहिद अहमद और हितेश कथूरिया मौजूद रहे। गायत्री म्यूजिक टीम से उमा तनेजा सहित टीम के अन्य संगीत छात्र कार्यक्रम में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!