अपराधहरिद्वार

“ढंडेरा में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, तलाश में सुबह तक कॉम्बिंग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस हत्या की वजह को रंजिश समेत अन्य बिंदुओं से जोड़कर जांच कर रही है।ढंडेरा निवासी अमन शराब की कैंटीन संचालक थे। शुक्रवार देर रात वह कैंटीन बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उन पर गोली चला दी। गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अमन को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!