हरिद्वार

“मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मनाया महंगाई दिवस..

अशोक शर्मा ने छोटे दीये के साथ जताया विरोध, बोले- महंगाई के कारण बड़ा दीया जलाना भी मुश्किल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने इसे महंगाई दिवस के रूप में मनाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने महंगाई के मुद्दे पर अपने अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से एक छोटा दीया जलाकर महंगाई पर सरकार को घेरा।अशोक शर्मा ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। घर का बजट लगातार बिगड़ रहा है और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि बड़ा दीया जलाने के लिए तेल खरीदना भी भारी पड़ रहा है। इसलिए छोटा दीया जलाकर ही काम चलाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार को यह भी देखना चाहिए कि आम जनता किस तरह महंगाई का सामना कर रही है। रसोई से लेकर बाजार तक बढ़ती कीमतों का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना लगातार चुनौती बनता जा रहा है।अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। सरकार को जनता की परेशानियों को समझते हुए महंगाई पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे दीये के माध्यम से उनका विरोध सरकार तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास है कि आम आदमी की आर्थिक परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस दौरान भूषण कुमार, अमित रस्तोगी, सोनू सेमवाल, सतीश, शोभित चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!