अपराधहरिद्वार

“संत की हत्या कर गंगा में फेंका था शव, दो साल बाद STF के हत्थे चढ़ा इनामी..

कनखल के महंत गोविन्द दास हत्याकांड में STF की बड़ी कामयाबी, दो साल से फरार ₹50 हजार का इनामी प्रदीप गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून/हरिद्वार; आश्रम पर कब्जे की कथित साजिश में 73 वर्षीय संत की हत्या कर शव गंगा में फेंकने के सनसनीखेज मामले में उत्तराखण्ड एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2024 में कनखल के श्रद्धा भक्ति आश्रम में हुई महंत गोविन्द दास की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी आरोपी प्रदीप को STF ने चंडीगढ़, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पंजाब में छोटा हाथी वाहन से माल की डिलीवरी करने का काम कर रहा था। पुलिस की लगातार निगरानी और सुरागरसी के बाद आखिरकार वह STF के हत्थे चढ़ गया।STF कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर चला अभियान…..
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर सक्रिय गैंग, गैंगस्टरों और इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कनखल, जनपद हरिद्वार में दर्ज मुकदमा के तहत वांछित प्रदीप की तलाश तेज की गई। आरोपी की गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों की ओर से ₹50 हजार का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी।निरीक्षक अबुल कलाम के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल….
इनामी आरोपी की तलाश में जुटी STF टीम ने लगातार इनपुट विकसित किए और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए उसके ठिकाने का पता लगाने के प्रयास किए। निरीक्षक अबुल कलाम के नेतृत्व में टीम ने प्राप्त सूचनाओं और प्रभावी पतारसी-सुरागरसी के आधार पर चंडीगढ़, पंजाब में दबिश देकर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र के ऊदपुर गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।छह आरोपी आए थे प्रकाश में, पांच गिरफ्तार….
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 में कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में महंत गोविन्द दास के शिष्य विशम्बर दास की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक की उम्र करीब 73 वर्ष बताई गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में कुल छह आरोपी प्रकाश में आए थे। इनमें से चार आरोपियों को हरिद्वार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके बाद 20 सितंबर 2026 को STF ने एक अन्य आरोपी सौरभ उर्फ नीटू को बागपत से गिरफ्तार किया था। अब प्रदीप की गिरफ्तारी के साथ मामले में फरार चल रहे आरोपी तक भी पुलिस पहुंच गई है।यह रही STF की टीम….
1:- निरीक्षक अबुल कलाम
2:- उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट
3:- अपर उपनिरीक्षक हितेश कुमार
4:- हेड कांस्टेबल संजय कुमार
5:- हेड कांस्टेबल वीरेंद्र नौटियाल
6:- हेड कांस्टेबल बृजेन्द्र सिंह चौहान
7:- कांस्टेबल अनिल कुमार
8:- कांस्टेबल मोहन असवाल

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!