
पंच👊नामा
रुड़की: झबरेड़ा थाना क्षेत्र में चार दिन पहले अपनी सगी बहन और एक अन्य युवक को गोली मारकर हत्या करने वाले अमन को आधी रात मुठभेड़ में पुलिस से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कप्तान नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस शिद्दत से उसकी तलाश पर जुटी थी। पैर में गोली लगने से घायल अमन को अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में सामने आया कि बहन के प्रेम प्रसंग से वह नाराज था। इसलिए दोनों को गोली मारकर हत्या की थी।
एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव झबरेडी कला में चार दिन पहले अमन नामक युवक ने अपनी बहन रूपा और पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद अमन फरार हो गया था। उसके घर पकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी बीती रात टीम को अमन के बारे में सूचना मिली।
झबरेड़ा क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में अमन के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन के प्रेम प्रसंग के चलते गांव में उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा था। कुछ लोग उसे ताने भी देते थे। उसने कई बार अपनी बहन और सूरज को समझने का प्रयास भी किया। तंग आकर दोनों की हत्या कर दी।



