अपराधहरिद्वार

“रात के अंधेरे में बाइक चोरी का खेल, डेन्सो चौक पर फेल हो गया पूरा प्लान, दो गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अभियान में सिडकुल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, झाड़ियों से बरामद हुईं चोरी की पांच बाइकें..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रात के अंधेरे में बाइक चोरी कर उन्हें दूसरे जनपद में बेचने की फिराक में घूम रहे दो शातिर चोर आखिरकार सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचते हुए उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में कई ऐसे वाहन भी शामिल हैं जिनकी चोरी के मुकदमे हरिद्वार के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में अवैध गतिविधियों, नशा तस्करों और वाहन चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस को सक्रिय चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे।थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा अपनी टीम के साथ बहादराबाद-सिडकुल हाईवे स्थित डेन्सो चौक के पास रात्रि चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम दिशांत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी खेड़ी भोजपुरा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी थाना सिडकुल व तोसीन पुत्र शमशाद निवासी ग्राम कव्वाल थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी महादेवपुरम फेस-2 थाना सिडकुल बताए। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले शिवम विहार कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए बिजनौर ले जा रहे थे।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुंजाल शोवा कंपनी के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। बरामद वाहनों में कुछ बाइकें थाना सिडकुल और थाना रानीपुर में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित पाई गई हैं, जबकि एक बाइक का चेसिस और इंजन नंबर घिसा हुआ मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित गिरोह कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय शाह, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल सुनील कुमार तथा कांस्टेबल दीपक दानू शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!