अपराधदेहरादून

Dehradun: हाईप्रोफाइल रेड में जुए और ऑनलाइन सट्टे के अड्डे का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार..

SSP प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई, 55,690 रुपये नकद, 7 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद, बड़े नेटवर्क के मिले सुराग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर क्षेत्र में संचालित हो रहे हाईप्रोफाइल जुए और ऑनलाइन सट्टे के अड्डे का भंडाफोड़ कर दिया। निजी मकान में चल रहे इस अवैध खेल पर पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

मौके से जुए और ऑनलाइन सट्टे में लगी 55,690 रुपये की नगदी, 07 मोबाइल फोन तथा 89 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टे के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान प्रेमनगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि त्यागी मार्केट स्थित एक निजी मकान में बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।एसएचओ प्रेमनगर नरेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने देर रात त्यागी मार्केट स्थित मकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पांच लोगों को जुआ खेलते और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 55,690 रुपये की नकदी, ऑनलाइन गेमिंग में प्रयुक्त सात मोबाइल फोन तथा 89 ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित माकिन अपने निजी मकान में लोगों को ताश के जरिए जुआ खिलाने और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टा लगवाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। इनकी गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार आरोपी…..
1:- यातेन्द्र भाटिया (44), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर, देहरादून।
2:- संजय कुमार (36), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर, देहरादून।
3:- राहुल कुमार (31), निवासी देहराखास, देवऋषि एन्क्लेव, पटेलनगर, देहरादून।
4:- राहुल कुमार (34), निवासी संजय कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून।
5:- सुमित माकिन (40), निवासी त्यागी मार्केट, प्रेमनगर, देहरादून।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ प्रेमनगर नरेश सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी, उपनिरीक्षक प्रद्युम्न सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल यशवीर, कांस्टेबल पंकज, अरशद, रवि शंकर, रोबिन सिंह तथा राजीव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!