अपराधहरिद्वार

“कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बाद अब एक महिला पुलिसकर्मी ने दर्ज कराया पति के खिलाफ मुकदमा..

बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न, पति पर गला दबाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बाद अब एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद उसे ताने दिए जाने लगे। पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। एक विवाद के दौरान गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी आरती यादव का विवाह 29 नवंबर 2023 को सहारनपुर जिले के गांगलहेड़ी क्षेत्र के चौरादेव गांव निवासी प्रवेश यादव से हुआ था। प्रवेश सिंचाई विभाग में कार्यरत है। आरती का आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। कार खरीदने के लिए आठ लाख रुपये नकद भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला।बेटी के जन्म के बाद बढ़ा विवाद……
महिला ने आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के बाद उसे ताने सुनने पड़े। बच्ची के जन्म पर हुए खर्च का भुगतान भी उसने स्वयं किया। पति पर बेटी के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया गया है। महिला के मुताबिक, छह महीने के अवकाश के दौरान ससुराल में रहने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।हरिद्वार तबादला कराने पर भी नहीं बनी बात…..
आरती ने वैवाहिक संबंध बचाने के लिए अपनी तैनाती कोटद्वार से हरिद्वार करा ली। इसके बाद वह रुड़की में किराये का कमरा लेकर पति के साथ रहने लगी। आरोप है कि यहां भी विवाद जारी रहा और उसे कई बार कमरे से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने सास और देवर से पति को समझाने की अपील की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।जेवर ले जाने और धमकी देने का भी आरोप…..
महिला ने पति पर एक विवाद के दौरान घर से निकालने, गला दबाने और ब्लेड से हमला करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद उसने आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर मदद मांगी। इसके अलावा, पति पर उसके जेवर बैग से निकालकर अपनी मां और भाई को देने तथा उसके भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने और नौकरी छुड़वाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। महिला ने पहले महिला हेल्पलाइन में शिकायत की थी। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!