अपराधदेहरादून

“किराये के कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, दून पुलिस ने मारी रेड तो मचा हड़कंप; सरगना समेत छह गिरफ्तार, नाबालिग युवती रेस्क्यू..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में 11 आरोपी गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; पटेलनगर क्षेत्र में दून पुलिस ने एक ही दिन में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के कमरे में चल रहे कथित अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा और एक नाबालिग युवती को रेस्क्यू किया। वहीं, शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि चोरी की घटना का खुलासा करते हुए नौकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब दो लाख रुपये का चोरी का तार बरामद किया गया।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश के क्रम में पटेलनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इन कार्रवाइयों में देह व्यापार, अवैध शराब तस्करी और चोरी जैसे मामलों का खुलासा हुआ।इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेलनगर पुलिस ने हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव के एक मकान में छापा मारा। पुलिस के मुताबिक मौके पर तीन महिलाओं, एक नाबालिग युवती और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग युवती को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री/दवाइयां और 18 हजार रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनीष कुमार लखेडा ने मकान किराये पर लेकर दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को बुलाकर कथित देह व्यापार का नेटवर्क संचालित किया था। पुलिस के अनुसार वह व्हाट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर महिलाओं की तस्वीरें भेजता और पसंद के अनुसार उन्हें कमरे अथवा ग्राहक द्वारा बताए गए स्थान पर भेजता था। वहीं, पुलिस के मुताबिक नाबालिग युवती को आरोपी अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था। युवती के गलत काम से इनकार करने पर उसे कमरे में बंधक बनाए रखने का आरोप है। मामले में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पांच पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार…..
इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से पांच पेटी अवैध देशी शराब ले जा रहे अनिकेत और सतीश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 240 टेट्रा पैक बरामद किए और तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सीज कर दी। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

नौकर ने ही उड़ाए तार, दो कबाड़ियों के साथ पकड़ा गया….
पटेलनगर क्षेत्र में चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने जतिन चौहान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जतिन अपने मालिक के गोदाम में करीब दो साल से काम कर रहा था और पिछले चार-पांच महीनों से तार के बंडल चोरी कर कबाड़ियों को बेच रहा था। मालिक को इसकी जानकारी होने और मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी चोरी का माल बेचकर गांव भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे दो कबाड़ियों संजीत और तालिब के साथ पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से हेवेल्स तार के सात बंडल और कटे हुए तार के 22 गुच्छे, अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये, बरामद किए गए।पुलिस टीम में शामिल रहे…
देह व्यापार मामले में निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर, एसएसआई मुकेश थलेड़ी, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक शिखा तेग्रवाल, हेडकांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल कैलाश पंवार, कांस्टेबल बृजमोहन सिंह रावत, कांस्टेबल नितिन कुमार, कांस्टेबल राकेश पंवार और हेडकांस्टेबल चालक बबूल शामिल रहे।शराब तस्करी की कार्रवाई में कांस्टेबल अनिल भंडारी और कांस्टेबल अनिल सालार शामिल रहे। वहीं चोरी के खुलासे में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह नेगी, कांस्टेबल सोमपाल और कांस्टेबल विनोद कुमार की भूमिका रही।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!