अपराधहरिद्वार

“ऑपरेशन प्रहार”: 419 CCTV खंगालकर हरियाणा से दबोचे गए शातिर ‘स्पोर्ट्समैन’ वाहन चोर..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की ईको कार समेत स्विफ्ट डिजायर बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मंगलौर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा निवासी दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी कबड्डी और ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं, लेकिन नशे और झूठी शान-शौकत की जिंदगी जीने के लिए वाहन चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने चोरी की गई ईको कार और वारदात में इस्तेमाल की गई काली स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर वाहन चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया और करीब 419 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान आरोपी अस्थायी नंबर प्लेट लगी काली स्विफ्ट कार में कई टोल प्लाजाओं के बैरियर तोड़ते हुए फरार होते दिखाई दिए।प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए गोहाना रोड, पानीपत (हरियाणा) से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पहले योजना के तहत वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचने की रेकी की और फिर गुंड मंडी क्षेत्र से ईको कार चोरी कर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक 22 अप्रैल को नई दिल्ली निवासी बंटी पुत्र चन्द्रमोहन ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि गुंड मंडी क्षेत्र के पास उनकी ईको कार चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस ने गुंड मंडी, मंडावली, पुरकाजी, छपार, मुजफ्फरनगर, शामली, शाहपुर, बागपत, कांधला और पानीपत तक जांच का दायरा बढ़ाया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कबड्डी और ताइक्वांडो की कोचिंग ले रहे थे, लेकिन नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे। पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ, बल्कि दिल्ली से आए पर्यटक को उसका वाहन वापस दिलाकर पुलिस ने आमजन का भरोसा भी मजबूत किया है।

गिरफ्तार आरोपी….
1:- शाहिल पुत्र अनिल निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा)
2:- संदीप रोड पुत्र बलवीर सिंह निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा)पुलिस टीम में एसएसआई सुखपाल सिंह मान, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल रणवीर सिंह, कांस्टेबल सुधीर, कांस्टेबल अजय काला CIU रुड़की व कांस्टेबल महिपाल CIU रुड़की शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!