अपराधहरिद्वार

“ऑपरेशन प्रहार का दमदार एक्शन.! भगवानपुर में ट्रामाडोल तस्करी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार..

STF और भगवानपुर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन.! 456 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर दबोचा, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; नशे के धंधेबाजों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस और एसटीएफ देहरादून की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 456 अवैध ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार जनपद में अवैध स्मैक, चरस, गांजा व नशीली दवाइयों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह और एसटीएफ देहरादून के निरीक्षक यादविंदर बाजवा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर खेलपुर रोड, भगवानपुर में घेराबंदी कर सलमान पुत्र शाहिद अहमद निवासी देवबंद मार्ग, सरस्वती कॉलोनी, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 456 अवैध ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भगवानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम…… कोतवाली भगवानपुर से उपनिरीक्षक सुनील पंत, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार व कांस्टेबल उवैदउल्लाह समेत एसटीएफ देहरादून से निरीक्षक यादविंदर बाजवा, औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी (एफडीए देहरादून) कांस्टेबल प्रशांत चौहान, कांस्टेबल रवि पंत व कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!