हरिद्वार

“शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को कुर्सी से उतारने की मांग लेकर सड़कों पर उतरा सुराज सेवा दल, हरिद्वार में हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली “युवा न्याय यात्रा”

रमेश जोशी बोले, नीट पेपर लीक होने पर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया तो प्रदेश में पेपर लीक होने पर धन सिंह रावत क्यों नहीं देते..?

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; देहरादून में सामने आए पेपर लीक मामले के विरोध में शनिवार को हरिद्वार में सुराज सेवा दल ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से रानीपुर मोड़ से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक “युवा न्याय यात्रा” निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में युवा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेपर लीक माफिया के खिलाफ नारेबाजी की तथा भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग उठाई।यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि देश का युवा वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक और भर्ती घोटाले उसकी मेहनत और भविष्य दोनों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नीट पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया, तो उत्तराखंड में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सपनों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे पेपर लीक रैकेट का खुलासा कर दोषी अधिकारियों और माफियाओं को जेल नहीं भेजा जाता, तब तक सुराज सेवा दल का आंदोलन जारी रहेगा।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी भर्ती घोटालों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से इस्तीफा लेने की मांग की गई।युवा न्याय यात्रा में सुमित अग्रवाल, हिमांशु धामी, अमित अग्रवाल, राजेश थापा, पूजा नेगी, संगीता बिष्ट, कुनाल, शिवम्, इंतजार, नौशाद अलीम, नफीस, अजय, नितिन कटारिया, सतवीर, फिरोज, विनोद राणा, उज्जवल, हकम, सुंदर सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!