अपराधहरिद्वार

“हरिद्वार में ‘बाज’ के पर कतर रही पुलिस, गैंग का एक और शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई, पहले तीन आरोपी और दो नाबालिग जा चुके हैं जेल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: अप्रैल माह में बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में शामिल कुख्यात “BAAZ IN HARIDWAR” गैंग के एक और शातिर सदस्य को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सेक्टर-1 गांधी पार्क के पास भगत सिंह चौक से दबोचा। आरोपी थाना सिडकुल से पांच हजार रुपये का इनामी भी है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अप्रैल 2026 में हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी की तलाश तेज करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए “BAAZ IN HARIDWAR” गैंग के सदस्य नितिश पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम गंगनोली, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष को सेक्टर-1 गांधी पार्क के पास भगत सिंह चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को संबंधित मुकदमे में हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।गौरतलब है कि कोतवाली रानीपुर में दर्ज मुकदमे के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व पुलिस इसी मामले में “BAAZ IN HARIDWAR” गैंग के तीन आरोपियों समेत दो नाबालिगों को अवैध तमंचों और चाकुओं के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।आरोपी नितिश का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ बहादराबाद, रुड़की और सिडकुल थानों में शस्त्र अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सिडकुल थाने से वह पांच हजार रुपये का इनामी भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, हेड कांस्टेबल विमल नेगी तथा कांस्टेबल वीर सिंह शामिल रहे, जिन्होंने इस कार्रवाई को सफल अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!