उत्तराखंड

“चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की मौत हो गई। उनकी निजी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस के अनुसार, मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की शिवपुरी चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा सुबह थाना मुनिकीरेती से अपनी चौकी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी से कुछ पहले बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और विनोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। बताया गया है कि विनोद शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अपने कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित कार्यशैली के कारण वह सहकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों के बीच लोकप्रिय थे। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार, मित्रों और पुलिसकर्मियों में गहरा दुख है।घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया। अधिकारियों ने विनोद शर्मा को एक समर्पित, ईमानदार और कर्तव्यपरायण अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विनोद शर्मा के निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!