अपराधदेहरादून

“कूड़ा बीनने की आड़ में करती थीं चोरी, तीन शातिर महिलाएं चढ़ी दून पुलिस के हत्थे..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर 'ऑपरेशन प्रहार' के पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार दो महिलाएं पहले भी जा चुकी हैं जेल, चोरी का पूरा माल बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: जल्द अमीर बनने की चाह में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली तीन शातिर महिलाओं को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार महिलाओं में दो आरोपिताएं पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुकी हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर घटना के खुलासे और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली नगर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास और आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके अलावा पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त रहे अपराधियों का भी भौतिक सत्यापन किया गया।पुलिस के अनुसार 18 जून को राजपुर रोड निवासी रविकांत पांडे ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।लगातार की जा रही सुरागरसी और पतारसी व कोतवाली क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी किया गया करीब 60 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने बताया कि वे कूड़ा बीनने का काम करती हैं और जल्दी पैसा कमाने के लालच में उन्होंने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित गुड़िया और रीता देवी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुकी हैं।गिरफ्तार आरोपित…..
1:- सोनिया देवी पत्नी सुनील साहनी, निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून, उम्र 29 वर्ष।
2:- गुड़िया पत्नी गुड्डू, निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
3:- रीता देवी पत्नी सुरैया, निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून, उम्र 29 वर्ष।पुलिस टीम….
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनयता चौहान, उपनिरीक्षक ज्योति कन्याल, हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन, कांस्टेबल धीरेन्द्र पतियाल, महिला कांस्टेबल गंगोत्री, महिला कांस्टेबल बिजली, कांस्टेबल नरेंद्र, कांस्टेबल लोकेन्द्र तथा कांस्टेबल सोनी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!