अपराधउत्तराखंड

“गरीबी और मजबूरी को बनाया हथियार, लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार..

थारू समाज और गरीब परिवारों को निशाना बनाकर चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऊधमसिंहनगर में गरीब और भोले-भाले लोगों को पैसों, इलाज, आर्थिक मदद और डर का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र में सक्रिय यह गिरोह खासतौर पर थारू समाज और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशाना बना रहा था। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में गठित टीमों ने लगातार दबिश और तलाश अभियान चलाकर दोनों मुकदमों में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।पुलिस के मुताबिक बीती 23 मई को ग्राम दियां निवासी महिला ने कोतवाली खटीमा में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके पति समेत अन्य लोग उस पर जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी जा रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दान सिंह राणा गरीब परिवारों और थारू समाज के लोगों को बीमारी ठीक कराने, आर्थिक सहायता दिलाने और पारिवारिक परेशानियां दूर करने का झांसा देता था। आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने पर प्रतिमाह छह हजार रुपये और दो लाख रुपये तक देने का लालच दिया जाता था। लोगों को यह भरोसा दिलाया जाता था कि ईसाई धर्म अपनाने के बाद उनकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।वहीं एक अन्य मामले में मुण्डेली निवासी रामपाल ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी गांव-गांव जाकर प्रार्थना सभाएं आयोजित करते थे और हिन्दू धर्म के खिलाफ भ्रामक बातें कहकर लोगों को प्रभावित करते थे। आरोपियों द्वारा ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें बांटी जाती थीं और लोगों पर धर्म परिवर्तन का मानसिक दबाव बनाया जाता था। विरोध करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जाती थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें धर्मांतरण से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं। मोबाइल में प्रार्थना सभाओं के फोटो-वीडियो, धर्म परिवर्तन से संबंधित सामग्री, पैसों के लेनदेन के स्क्रीनशॉट और ऑडियो रिकॉर्डिंग बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस इन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।गिरफ्तार आरोपियों में दान सिंह राणा निवासी मोहम्मदपुर भुडिया, जय सिंह राणा निवासी कुटरी चकरपुर, द्रौपदी राणा और सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी दान सिंह राणा के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गरीब और असहाय लोगों को लालच, भय या दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र साह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक के.सी. आर्या, उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल, उपनिरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल मोहसिन, कांस्टेबल नरेन्द्र लाल टम्टा, कांस्टेबल कमल पाल और महिला कांस्टेबल पूजा जोशी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!