
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कार में बरेली से स्मैक तस्करी कर हरिद्वार ला रहे एक तस्कर को एएनटीएफ और श्यामपुर पुलिस ने धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने हरिद्वार क्षेत्र में नशे के कई धंधेबाजों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे के धंधेबाजों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बरेली से स्मैक तस्करी की सूचना मिलने पर एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट व श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रणजीत तोमर की टीम ने धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। सयुंक्त रूप से लाहड़पुर के जंगल में एक व्यक्ति उवैश अली पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम गुगई थाना मीरगंज जिला बरेली उप्र को स्विफ्ट कार मे स्मैक तस्करी करते हुए कुल 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित स्मैक की डिलीवरी देने हरिद्वार आ रहा था, पूछताछ में कई धंधेबाजों के नाम सामने आए हैं, जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
—————————————-
थाना श्यामपुर की पुलिस टीम…..
1 थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2 उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल
3 अपर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र गुसांई
4 कांस्टेबल संदीप रावत
—————————————-
एएनटीएफ पुलिस टीम……
1- इंस्पेक्टर नरेंद्र बिष्ट
2 उपनिरीक्षक रणजीत तोमर
2- हैड कांस्टेबल राजवर्धन सिंह
3- हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार
4 कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार
—————————————-
ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित…..हरिद्वार: श्यामपुर क्षेत्र में कांवड़ मेले के दौरान अच्छा कार्य करने पर ग्राम प्रहरियों को पुलिस ने सम्मानित किया। इस दौरान श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस से जुड़ी व्यवस्था में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम है। ग्राम प्रहरियों को अपनी आंख, नाक व कान खुले रखने चाहिए। सम्मानित करने पर ग्राम प्रहरियों ने धन्यवाद दिया।