अपराधहरिद्वार

‘बुरे का अंत बुरा’… नशे की दुनिया का कुख्यात चेहरा सलमान, PIT-NDPS की कार्रवाई के बाद आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे..!

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चली सख्त कार्रवाई, गैंगस्टर समेत एनडीपीएस और अन्य गंभीर धाराओं के कई मुकदमों का है आरोपी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; नशे के धंधे से युवाओं की जिंदगी को बर्बाद करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PIT-NDPS एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई झेल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व नशा तस्कर सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा, कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमों में नामजद सलमान लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन में आरोपी के विरुद्ध PIT-NDPS एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी। रिपोर्ट प्रेषित होने के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार चल रहा था।एसओजी प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह व प्रभारी निरीक्षक मंगलौर भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीआईयू रुड़की के सहयोग से आरोपी के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया। 9 जुलाई को सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान को हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार सलमान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, बीएनएस, आईपीसी व अन्य गंभीर धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह लगातार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।पुलिस टीम में- निरीक्षक रविन्द्र शाह, प्रभारी सीआईयू रूड़की, प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर, कोतवाली मंगलौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल मान, उपनिरीक्षक वाजिन्द्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल सुदेश, कांस्टेबल रणवीर, कांस्टेबल तेजपाल, अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव (सीआईयू रुड़की), हेड कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल आशीष (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल अजय काला (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल रविन्द्र खत्री (सीआईयू रुड़की) व कांस्टेबल राहुल नेगी सीआईयू रुड़की शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!