हरिद्वार

“कनखल से लापता वृद्धा की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने गंगनहर में चलाया सर्च ऑपरेशन, बरामद हुआ शव..

बीमारी के कारण परेशान चल रही थी वृद्धा, खुदकुशी की जताई जा रही आशंका..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र से लापता हुई एक वृद्ध महिला का शव एसडीआरएफ टीम ने बहादराबाद के समीप गंगनहर से बरामद कर लिया। महिला 19 मई की सुबह से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी थाना कनखल में दर्ज कराई गई थी। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रारंभिक तौर पर बीमारी से परेशान होने के चलते खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक, बाला देवी, निवासी हाउस नंबर-38, गुरु बक्श विहार, कनखल, उम्र करीब 85 वर्ष तीन दिन पहले घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था।बुधवार को एसडीआरएफ टीम को बहादराबाद क्षेत्र में गंगनहर में एक महिला का शव दिखाई दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला। बाद में परिजनों ने शव की पहचान बाला देवी के रूप में की।एसडीआरएफ टीम में टीम कमांडर उप निरीक्षक आशीष त्यागी, एडिशनल सब इंस्पेक्टर पर्वेंद्र धस्माना, कांस्टेबल प्रकाश मेहता, सागर, गुड्डू कुमार व अमित कुमार, टेक्नीशियन अंकित पाल, अनुज कुमार और नवाब शामिल रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!