अपराधहरिद्वार

“कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की साजिश नाकाम, श्यामपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट की बाइक और .315 बोर तमंचा-कारतूस भी बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहे एक युवक के मंसूबों पर श्यामपुर पुलिस ने समय रहते पानी फेर दिया। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध .315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की सतर्कता से मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी।थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने पुरानी हरिद्वारी रोड स्थित बाहरपीली गांव के पास चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध युवक साहिल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम धनपुरा (पानी की टंकी के पास), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष, को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा .315 बोर कारतूस व बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर थाना श्यामपुर में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़, कांस्टेबल संदीप रावत व कांस्टेबल गम्भीर सिंह शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और सक्रियता से यह कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!