“कनखल में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल — थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेसजन..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं — लूट, हत्या, चैन स्नैचिंग और नशे के कारोबार — को लेकर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने रविवार को कनखल थाना के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून व्यवस्था की विफलता पर तीखी प्रतिक्रिया जताई।
—————————————
“भाजपा राज में भय और भ्रष्टाचार दोनों चरम पर” — अमन गर्ग….प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने किया। इस दौरान अमन गर्ग ने कहा कि हरिद्वार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आमजन भयभीत हैं और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। मुरली मनोहर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
—————————————
“अपराधियों के हौसले बुलंद, सरकार मूक दर्शक” — वरिष्ठ नेता…..प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद उपेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस-प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता को अब अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है, क्योंकि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है।
—————————————
“बढ़ती बेरोजगारी और नशे से अपराधों में वृद्धि” — युवा कांग्रेस…..पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और युवा नेता हिमांशु राजपूत ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और नशे की लत अपराधों का मूल कारण बन रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हरिद्वार में अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए। वहीं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि अगर प्रशासन ने अपराधों पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया, तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।
—————————————
“महिलाएं महसूस कर रहीं असुरक्षा” — पार्षदों की चिंता…..पार्षद हिमांशु गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि कनखल में लगातार बढ़ती चैन स्नैचिंग की घटनाओं से महिलाओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने मांग की कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
—————————————
“भ्रष्टाचार और भय दोनों बढ़े” — कांग्रेस पदाधिकारी…..महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति और उपाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार “न भय, न भ्रष्टाचार” का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज हालात उलटे हैं — भय भी है और भ्रष्टाचार भी चरम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की सुरक्षा और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
—————————————
कांग्रेसजनों ने थाने का घेराव कर की नारेबाजी…..
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना कनखल के बाहर नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन और सरकार से कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग की।
—————————————
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे शामिल….प्रदर्शन में पार्षद सोहित सेठी, पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, अकरम अंसारी, धनीराम शर्मा, उत्कर्ष वालिया, मुन्ना मास्टर, मनीष गुप्ता, भूषण शर्मा, आशु श्रीवास्तव, सुंदर मनवाल, ऋषभ अरोड़ा, विक्रम शाह, नकुल माहेश्वरी, शिवा लोधी, मोहित अरोड़ा, सुनील प्रजापति, दिग्विजय जेपी, विनय मिश्रा, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, मुकुल अरोड़ा, अभिषेक मिश्रा, पवन अरोड़ा, गवाक्ष जोशी, मयंक कश्यप, यश शर्मा, हरीश अरोड़ा, अज्जू खान, आशीष शर्मा, अनिल ठाकुर, जासिद अंसारी, अंकित चौधरी, विशू भारद्वाज, अमित भारद्वाज, राजेश नैथानी, अरविंद गर्ग, करण सिंह राणा और सार्थक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।