अपराधहरिद्वार

“दूल्हे राजा ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दुल्हन को दी सलामी, खुशियों में पड़ा कानूनी खलल, मुकदमा दर्ज..

हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, पिस्टल जब्त कर लाइसेंस होगा कैंसल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: शादी की खुशी में दूल्हे राजा ने लाइसेंसी पिस्तौल से दुल्हन को ऐसी ‘सलामी’ ठोकी कि मामला सीधे पुलिस की फाइल तक पहुंच गया। दुल्हन के साथ कदमताल करते हुए पिस्तौल से कई राउंड फायर करना और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालना दूल्हे को भारी पड़ रहा है।मामला 26 जुलाई का है। लक्सर रोड स्थित वाटिका फार्म में टांडा मेहतोली, सुल्तानपुर निवासी योगेश कुमार की शादी थी। समारोह में खुशी का माहौल था, लेकिन दूल्हे ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। जनाब ने फायरिंग का वीडियो भी बनवा लिया, मानो शादी की यादों में ‘फायरिंग वाला चैप्टर’ जोड़ना हो। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई। घटनास्थल और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई गई। जांच में फायरिंग की पुष्टि होने के बाद कनखल कोतवाली में तैनात एएसआई ललित मोहन सिंह की ओर से योगेश कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। यानी शादी की खुशी में चलाई गईं गोलियों का हिसाब अब कानून की किताब में दर्ज हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!