हरिद्वार

“हरिद्वार में केमिस्टों की देशव्यापी हड़ताल सफल, ऑनलाइन दवा बिक्री और अवैध डिस्काउंटिंग के खिलाफ उठी आवाज..

प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, जनस्वास्थ्य और छोटे केमिस्टों के हितों की रक्षा की मांग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर बुधवार को हरिद्वार जिले में केमिस्ट व ड्रगिस्ट कारोबारियों ने देशव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलेभर में मेडिकल प्रतिष्ठान बंद रखकर ऑनलाइन दवा बिक्री, अवैध डिस्काउंटिंग और बिना वैध व्यवस्था के दवाओं की होम डिलीवरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

जिला हरिद्वार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन और उत्तरांचल औषधि व्यवसाई महासंघ के नेतृत्व में आयोजित इस हड़ताल को जिले के केमिस्ट व ड्रगिस्ट समुदाय का व्यापक समर्थन मिला। हड़ताल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया, जिसमें सरकार का ध्यान केमिस्ट कारोबार से जुड़े गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित कराया गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से ऑनलाइन दवाओं की अवैध व अनियमित बिक्री, बिना वैध और पंजीकृत चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री व होम डिलीवरी, और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा दी जा रही अत्यधिक छूट (डीप डिस्काउंटिंग) को लेकर चिंता जताई गई। एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से छोटे और लाइसेंसधारी केमिस्ट गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। केमिस्ट संगठनों ने केंद्र सरकार से GSR 817(E) और GSR 220(E) को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इन प्रावधानों के अभाव में विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दवाओं की अनियंत्रित डिलीवरी की जा रही है, जो जनस्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं और इनके वितरण व बिक्री के लिए प्रशिक्षित व अधिकृत व्यवस्था आवश्यक है। बिना उचित नियंत्रण के ऑनलाइन दवा बिक्री कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत स्थापित नियामकीय व्यवस्था को कमजोर कर रही है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि कोविड महामारी के दौरान देशभर के केमिस्टों ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर की भूमिका निभाते हुए आमजन तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की थी। इसके बावजूद अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के खिलाफ बार-बार ज्ञापन और शिकायतें देने के बाद भी अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।हड़ताल के दौरान आवश्यक और आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता बनाए रखी गई, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलेभर में आयोजित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से अमित गर्ग, अजय गर्ग, अनिल अरोड़ा, अतुल जैन, सत्यदेव चौधरी, पंकज गोयल, संदीप शर्मा, अवनीश शर्मा, अभिनव अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, अंशु अग्रवाल, ओम पाल सिंह मदान, राजीव गुप्ता, नवीन गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, हरीश कुमार, अनिल कुमार, गौरांग पवार, रजत राजपूत, अश्वी चौहान, राजेश अरोड़ा, अम्बर गोयल, नवीन कुमार, सुरेश गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, विक्रम विश्नोई, पंकज सागर, आशीष तिवारी, दिनेश अरोड़ा, राजू अरोड़ा, धीरज अरोड़ा, मधु महाराज, अनुपम शर्मा, अखिलेश शर्मा, विनोद मिश्रा, हेमंत सेमवाल, शुभम त्रिपाठी, जयपाल चौहान, सागर अरोड़ा, सचिन सकलानी, सचिन पंत, अभयेश कुमार, अजय चौधरी, विनय गुप्ता, मनीष भारती, संजय नेगी, आदर्श चौहान, बुशरा कुमार, नवीन सिंह, शुभम गुप्ता, नरेंद्र सचदेवा, सुशील सचदेवा, सुरेश भट्ट, अंकेश शर्मा, प्रमोद त्यागी, अतुल गर्ग समेत बड़ी संख्या में केमिस्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला हरिद्वार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गर्ग और महामंत्री संजय गोयल के नेतृत्व में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!