हरिद्वार

“प्रेस क्लब हरिद्वार में शान से लहराया तिरंगा, “वंदे मातरम” के साथ गूंजा “भारत माता” का जयघोष..

अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी बोले, शहीदों के सपनों का भारत बनाने को पत्रकारिता में कायम रखें सत्य और निष्पक्षता..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: प्रेस क्लब हरिद्वार में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान और वंदेमातरम के जयघोष से प्रेस क्लब परिसर गूंज उठा। पत्रकारों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। इसके लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और अंग्रेजों के सामने झुकने से इन्कार कर दिया। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का है। शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं को सामने लाने और लोगों को जागरूक करने का काम लगातार जारी रहना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है। देश के निर्माण में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आज आवश्यकता है कि सभी लोग एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए काम करें।इस अवसर पर गुलशन नय्यर, बालकृष्ण शास्त्री, श्रवण झा, अविक्षित रमन, मुकेश वर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, राधिका नागरथ, कुलभूषण शर्मा, अमित गुप्ता, विजेंद्र हर्ष, काशीराम सैनी, रामचंद्र कनौजिया, त्रिलोक चंद भट्ट, दीपक मिश्रा, ललितेंद्र नाथ, सुभाष कपिल, गोपाल पटवर, दीपक नौटियाल, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, सतीश गुजराल, जयपाल सिंह, रत्नमणि डोभाल, मेहताब आलम, राहुल वर्मा, मयूर सैनी, मनोज खन्ना और गीता राजपूत समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!