अपराधदेहरादून

“शराब पीने से रोका तो हैवान बना बेटा, मां के सिर में तमंचे से मारी गोली..

एम्स ऋषिकेश में चल रहा उपचार, शराब का आदी है युवक, तमंचा बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: ऋषिकेश के विस्थापित क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर एक युवक ने अपनी मां को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी मच गई। घायल मां को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कर उपचार चल रहा है। घटना रविवार देर रात की है। आम बाग़, विस्थापित कालोनी ऋषिकेश निवासी सुमित गौड़ (32) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता है। पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय शराब का आदी है। शराब पीने पर मां के टोकने पर वह अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता था। रविवार रात घर पर शराब पीकर आने पर मां ने टोका तो वह भड़क गया और तमंचे से मां को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया कि उषा देवी के सिर पर गोली लगी है। आरोपित सुमित गौड़ मौके से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया कि सुमित अविवाहित है। वह लंबे समय से शराब का आदी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!