हरिद्वार

“पर्यावरण बचाने को आगे आए युवा, इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज में पौधरोपण कर दिया जागरूकता का संदेश..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: बेड़पुर चौक-सोहलपुर मार्ग स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन, फैकल्टी सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। सभी ने बढ़-चढ़कर पौधरोपण में भाग लिया और पौधों के संरक्षण व उनके नियमित रखरखाव का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया पर्यावरणीय संकट का सामना कर रही है। बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और लगातार कटते जंगल मानव अस्तित्व के लिए खतरे की घंटी हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधे केवल हरियाली ही नहीं देते, बल्कि हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं। यदि हम आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पौधरोपण को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव का आधार बनते हैं।इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार अमित राधे, फैकल्टी सदस्य रूबी सैनी, मनजीत कौर, सरिता देवी, पिंकी सैनी, पंकज कुमार, रिजवान अली, शिवम कंबोज, शिवानी लोहान, रोहिणी शर्मा व छात्र-छात्राओं में हसीन अहमद, तय्यब अली, साक्षी सैनी, इंद्रप्रीत, मिस्बाह, सानिया, शिवाजी समेत अन्य विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!