पिरान कलियर की पहली बोर्ड बैठक में राशिद अली का जलवा..! ‘अलीनगर’ नाम की मुहर के साथ 26 बड़े विकास और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनावों के बाद नगर पंचायत पिरान कलियर की पहली बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनकर आए जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वार्ड के विकास को लेकर प्रस्ताव रखे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वार्ड नंबर 4 के सभासद राशिद अली ने!राशिद अली ने अपने वार्ड के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कुल 26 प्रस्ताव पेश किए, जिनमें से कई अहम प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर भी लग गई। सबसे बड़ा सरप्राइज़ तब आया जब वार्ड नंबर 4 को नया नाम “अलीनगर” देने का प्रस्ताव पास हो गया! पहली ही बैठक में अपने वार्ड के लिए खास पहचान बनाने वाले राशिद अली ने यह साबित कर दिया कि वे विकास कार्यों को लेकर कितने गंभीर हैं।
—————————————
वार्ड 4 के लिए दमदार प्रस्ताव…..राशिद अली ने अपने वार्ड को चमकाने के लिए जो प्रस्ताव रखे, वे विकास की नई इबारत लिखने वाले हैं।
:- नगर पंचायत कार्यालय भवन वार्ड 4 में सीलिंग भूमि (रहमतपुर रोड) पर बनाने का प्रस्ताव।
:- नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए मार्केट के निर्माण की योजना।
:- बारात घर के निर्माण का प्रस्ताव भी पास।
:- वार्ड में 150 सोलर लाइटें लगाने का संकल्प।
:- एंट्री गेट स्थापित करने की योजना।
:- नहर किनारे 8-8 सीमेंटेड बेंच और सोलर लाइटें लगाने की मांग।
:- आठ नए हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव।
:- पिरान कलियर दरगाह की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 10 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती।
:- वार्ड के प्रमुख स्थानों पर नाम के बोर्ड लगाने का प्रस्ताव।
:- नगर पंचायत के सभी एंट्री गेटों के बोर्ड बदलकर नए सदस्यों और अध्यक्ष के नाम लिखने की मांग।
:- वार्ड में कई स्थानों पर कलर इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण।
:- दस लीटर के 1000 जोड़ी डस्टबिन खरीदने का प्रस्ताव।
:- नहर के घाटों पर जायरीनों के लिए चेंजिंग रूम बनवाने की मांग।
:- कब्रिस्तान में पैदल मार्ग के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का सुझाव।
:- विभिन्न स्थानों पर चबूतरों का निर्माण।
:- 100 LED लाइटें लगाने की योजना।
:- किलकिली साहब वाली बस्ती में जल निकासी की समस्या हल करने का प्रस्ताव, समेत सड़क निर्माण आदि के प्रस्ताव शामिल है।
————————————–
पहली बैठक में ही जनता का दिल जीत लिया….राशिद अली के प्रस्तावों की लंबी लिस्ट देखकर यह साफ हो गया कि वे अपने वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहली बैठक में ही इतने सारे विकास कार्यों की रूपरेखा तय कर उन्होंने जनता को यह संदेश दे दिया कि वे सिर्फ वादे नहीं, बल्कि एक्शन में विश्वास रखते हैं।