उत्तराखंड

“गौचर में मना राज्य स्तरीय किसान दिवस, 88 हजार किसानों को 65.12 करोड़ की बीमा राशि..

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से किया संवाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—किसान राज्य की आर्थिकी की रीढ़..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
गौचर (चमोली)। राज्य स्तरीय किसान दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को 65.12 करोड़ रुपये की बीमा राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी गई।कार्यक्रम में कृषि एवं इससे जुड़े विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को आत्मा योजना के अंतर्गत ‘किसान भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने, कृषि क्षेत्र में नवाचार, आत्मनिर्भरता और उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों और किसान समूहों को भी विशेष सम्मान मिला।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसान राज्य की आर्थिकी की रीढ़ हैं और सरकार उनकी आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने तथा पलायन रोकने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा, सड़क कनेक्टिविटी, बागवानी और कृषि आधारित नवाचारों से पहाड़ी क्षेत्रों में नए अवसर पैदा हो रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में कई अहम घोषणाएं कीं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के तहत राज्य की 309 बसावटों को जोड़ने के लिए 1228.2 किलोमीटर सड़कों के निर्माण हेतु 1706.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही 100 करोड़ रुपये की लागत से ‘क्लीन प्लांट सेंटर’ स्थापित करने, घेरबाड़ योजना के लिए 90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने और उत्तराखंड में कीवी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की गई।कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर काम कर रही है। योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन की अहम भूमिका रही। किसान दिवस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!