उत्तराखंड

“जंतर-मंतर विवाद की आंच उत्तराखंड पुलिस तक: वर्दी में वीडियो वायरल होने पर शेर सिंह के बाद सिपाही अमित भी सस्पेंड..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून। जंतर-मंतर प्रकरण को लेकर उत्तराखंड पुलिस में एक और विवाद सामने आ गया है। निलंबित कांस्टेबल शेर सिंह के बाद अब पिथौरागढ़ में तैनात बताए जा रहे कांस्टेबल अमित कुमार का वर्दी में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने सिपाही अमित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।वायरल वीडियो में युवक खुद को पिथौरागढ़ में तैनात सिपाही अमित कुमार बताते हुए निलंबित कांस्टेबल शेर सिंह के समर्थन में खुलकर बोलता दिखाई देता है। वीडियो में वह दावा करता है कि उसे अब पुलिस सेवा में नहीं रहना है और वह जल्द ही इस्तीफा देगा। साथ ही वह यह भी कहता है कि यदि शेर सिंह का एनकाउंटर किया जाता है तो उसका भी एनकाउंटर किया जाए।वीडियो में युवक जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आरोप लगाता है कि प्रदर्शन के दौरान युवाओं के साथ मारपीट हुई। वह कहता है कि शेर सिंह युवाओं के समर्थन में वहां पहुंचे थे और इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वीडियो के अंत में वह “जय भीम, जय भारत, जय भारत उत्तराखंड” के नारे भी लगाता है।इसी दौरान सोशल मीडिया पर ‘शेर सिंह’ नाम की आईडी से अमित कुमार का एक अन्य वीडियो भी प्रसारित हुआ, जिसमें वह उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए 4600 ग्रेड पे की मांग उठाते हुए शेर सिंह के समर्थन का एलान करता है। वीडियो में उसके गले में पुलिस का पहचान पत्र भी दिखाई देता है, जिससे प्रथम दृष्टया उसके ड्यूटी पर होने का आभास होता है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही अमित को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!