हरिद्वार

“बड़ा हादसा.! नमामि गंगे घाट पर स्नान करते समय तेज बहाव में बहे दो कांवड़ यात्री..

साथियों ने बचाने का किया प्रयास, जल पुलिस और गोताखोरों ने संभाला मोर्चा; देर शाम तक दोनों का नहीं मिला सुराग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कांवड़ मेले के बीच शनिवार को नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव की चपेट में आने से दो कांवड़ यात्री गंगा में बह गए। साथियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया,

लेकिन गंगा की तेज धारा के आगे उनकी कोशिश नाकाम रही। सूचना मिलते ही जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना के बाद मौके पर मौजूद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। करीब 300 गुस्साए कांवड़ियों ने चंडी वाले पुल पर जाम लगाने का प्रयास किया। आक्रोशित कांवड़ियों का आरोप था कि हादसे के बाद उन्हें समय से मदद नहीं मिली। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा और चंडी घाट चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ और संयम का परिचय देते हुए आक्रोशित कांवड़ियों को समझाया-बुझाया और शांत कराया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद कांवड़ियों ने जाम लगाने का प्रयास छोड़ दिया और अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।बताया गया कि शनिवार को बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नमामि गंगे घाट पर स्नान करते समय दो कांवड़ यात्री अचानक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते नदी में बह गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ मौजूद कांवड़ियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जल पुलिस के प्रशिक्षित गोताखोरों ने घटनास्थल के आसपास गंगा में सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी देर तक संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। इसके बाद संभावित डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गंगा में डूबे कांवड़ यात्रियों की पहचान पंकज (22) निवासी ग्राम मेथरा, थाना बिसौली, जिला बदायूं और आनंद (19) निवासी भजनपुरा, थाना गोकुलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचे थे।पुलिस और जल पुलिस की टीमें दोनों कांवड़ यात्रियों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। गंगा के तेज बहाव को देखते हुए संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!