अपराधहरिद्वार

“दो सगी बहनों को गोलियों से मौत के घाट उतारने वाला सगा भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे..

कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर की टीम ने चंद घंटों में खोली डबल मर्डर की गुत्थी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; रिश्तों के खून से रंगी एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक के बीच हुई कथित गोलीबारी में दो सगी बहनों की मौत के मामले में हरिद्वार पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी विवेक उर्फ विक्की पर अपनी दो बहनों पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या करने का आरोप है, जबकि गोलीबारी के दौरान उसका जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का दावा किया है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया सनसनीखेज डबल मर्डर केस का खुलासा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते इस गंभीर मामले का बेहद कम समय में अनावरण कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की गहराई से जांच कर रही है।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व और निगरानी में पुलिस ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए साक्ष्य संकलन और आरोपी की तलाश शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और संभावित ठिकानों पर नजर रखी गई। पुलिस की इसी तेज़ कार्रवाई का नतीजा रहा कि आरोपी पुलिस की पकड़ से ज्यादा देर तक बच नहीं सका।पुलिस के अनुसार, बीती रात गणेशपुर, रुड़की निवासी अर्जुन सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके मामा विवेक उर्फ विक्की ने फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी, जबकि इस दौरान उसके मौसा को भी गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।सीओ रुड़की ओशीन जोशी के निर्देशन में कोतवाली गंगनहर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंचने के लिए लगातार काम किया। पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर विवेक उर्फ विक्की को चुड़ा मणी मंदिर चौक के पास, चुड़ियाला भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, 6 खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की संभावित वजह के रूप में सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं के संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम…..
1:- सीओ रुड़की ओशीन जोशी
2:- प्रभारी निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव
3:- वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार
4:- उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल
5:- उपनिरीक्षक नवीन कुमार
6:- उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त विजलवाण
7:- उपनिरीक्षक पंकज कुमार
8:- उपनिरीक्षक हरीश गैरोला
9:- अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि
10:- अपर उपनिरीक्षक कान्ता प्रसाद
11:- कांस्टेबल प्रीतम सिंह
12:- कांस्टेबल रणवीर सिंह
13:- कांस्टेबल अजय बिष्ट
14:- कांस्टेबल फरीद
सीआईयू रुड़की टीम में
1:- अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव
2:- कांस्टेबल आशीष शर्मा
3:- कांस्टेबल अजय काला
4:- कांस्टेबल रविन्द्र खत्री
5:- कांस्टेबल महीपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!