अपराधउत्तराखंड

“कमरे में मिला युवक का गला कटा शव, साथ रहने वाली महिला लापता; हत्या से हड़कंप..

बनभूलपुरा में अमन ठाकुर की हत्या ने खड़े किए कई सवाल, अवैध संबंध और रंजिश समेत सभी एंगल पर जांच..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हल्द्वानी; बनभूलपुरा क्षेत्र में एक युवक की गला काटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव कमरे के अंदर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अमन ठाकुर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।अमन ठाकुर बनभूलपुरा क्षेत्र में एक कमरे में रहता था। उसका शव कमरे के अंदर मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि अमन के साथ रहने वाली एक महिला घटना के बाद से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। महिला के मोबाइल नंबर और संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले अमन के कमरे पर कौन-कौन आया था।हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अवैध संबंध, प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद और पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर हत्या की वजह तथा आरोपित तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!