अपराधदेहरादून

“14 लाख की लूट का मास्टरमाइंड बजरंग दल नेता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, एक और साथी दबोचा..

पटेलनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गुप्तकाशी से दोनों गिरफ्तार; अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, 3.02 लाख रुपये बरामद, पिस्टल दिखाकर 2.74 लाख की अलग लूट का भी खुलासा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; पटेलनगर में दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में दून पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड बजरंग दल के चर्चित युवा नेता सिद्धांत बडोनी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक अन्य साथी दीपक सिंह शेखावत को भी पुलिस ने गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग से दबोचा है। दोनों के कब्जे से लूट के 82 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इस तरह पुलिस अब तक मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है और कुल 3.02 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। जांच में लूट के दौरान पिस्टल दिखाकर पीड़ित के साथी दिनेश तिवारी से हेलमेट में रखे 2.74 लाख रुपये भी लूटने का एक और मामला सामने आया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पटेलनगर पुलिस की लगातार दबिश और त्वरित कार्रवाई के चलते लूटकांड का मास्टरमाइंड भी आखिरकार गिरफ्त में आ गया।सात नवंबर को हरिपुर कलां निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेश कुमार सोनी प्लॉट के सौदे के सिलसिले में देहरादून आए थे। दिनेश तिवारी से 14 लाख रुपये लेकर वह अपने साथियों के साथ वाहन से इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक और एक्टिवा सवार बदमाशों ने उनके वाहन को टक्कर मारकर रोक लिया। मारपीट के बाद पीछे की सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लूटकर आरोपित फरार हो गए थे। जांच में सामने आया कि प्लॉट के सौदे में मोटी रकम आने की जानकारी लीक होने के बाद बजरंग दल नेता सिद्धांत बडोनी ने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।पिस्टल दिखाकर हेलमेट से भी लूटे 2.74 लाख…..
विवेचना में सामने आया कि दिनेश तिवारी अपने निजी काम के लिए 14 लाख रुपये के अतिरिक्त 2.74 लाख रुपये भी लेकर आए थे। उन्होंने यह रकम अपने हेलमेट में रखी थी। वारदात के दौरान सिद्धांत बडोनी अपने एक साथी के साथ दिनेश तिवारी को पिस्टल दिखाकर जबरन स्कूटी पर बैठाकर इंद्रेश अस्पताल की इमरजेंसी की ओर ले गया और पिस्टल के बट से मारपीट कर हेलमेट में रखी रकम भी लूट ली। पुलिस ने इस तथ्य को भी विवेचना में शामिल किया है।पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले तीन आरोपितों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू की गिरफ्तारी हुई। लगातार सुरागरसी, पतारसी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने सिद्धांत बडोनी निवासी 391 खुड़बुड़ा मोहल्ला, पटेलनगर और दीपक सिंह शेखावत निवासी 14 एमडीडीए कॉलोनी, लक्ष्मण चौक को गुप्तकाशी से गिरफ्तार किया। सिद्धांत से 40 हजार और दीपक से 42 हजार रुपये बरामद हुए हैं।सिद्धांत का पूर्व में बसंत विहार और कोतवाली नगर में दर्ज दो आपराधिक मुकदमों का इतिहास भी सामने आया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।इन पुलिसकर्मियों ने किया पर्दाफाश…..
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार, कांस्टेबल सूरज राणा और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस अब लूट की शेष रकम की बरामदगी और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!