अपराधहरिद्वार

“अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की डबल कार्रवाई, ज्वालापुर में घर में शराब बेचते महिला गिरफ्तार, पथरी क्षेत्र में कच्ची शराब के पाउच बरामद..

जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला के निर्देश पर हुई कार्रवाई, दीनारपुर के जंगल में 1500 किलो लाहन भी कराया नष्ट..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला के निर्देश पर विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले में एक घर से शराब की खेप बरामद की, जबकि दिनारपुर स्थित ठकरी के जंगल में छापा मारकर करीब 1500 किलोग्राम लहन नष्ट किया। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले में आबकारी विभाग की टीम ने संतोष उर्फ बेबी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 39 टेट्रा पैक देशी शराब, 30 बीयर केन तथा अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद हुए। टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया।वहीं, आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने दिनारपुर स्थित ठकरी के जंगल में छापेमारी की। तलाशी के दौरान ड्रमों में अवैध शराब तैयार करने के लिए रखा करीब 1500 किलो लहन बरामद हुआ, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। मौके से 45 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला ने अधिकारियों को जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों और जंगलों में विशेष निगरानी रखते हुए सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक महावीर मैठानी, प्रधान आबकारी सिपाही अनिरुद्ध शर्मा तथा आबकारी सिपाही सुरेंद्र, लव शर्मा, पिंकी और नरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!