अपराधदेहरादून

“स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, मचा हड़कंप..

प्रशासन ने ‘FAKE NEWS’ की मुहर लगाकर किया आगाह, पुलिस ने शुरू की पड़ताल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून। खराब मौसम के चलते स्कूलों में बुधवार की छुट्टी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक फर्जी सरकारी आदेश ने देर शाम अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच खलबली मचा दी। आदेश को जिला प्रशासन की ओर से जारी बताया जा रहा था, जिसके चलते कई अभिभावक अपने बच्चों के स्कूल जाने या न जाने को लेकर असमंजस में पड़ गए।वायरल पत्र में मौसम विभाग के अलर्ट का हवाला देते हुए 19 अगस्त को देहरादून जिले में कक्षा एक से 12वीं तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किए जाने का दावा किया गया था। पत्र पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का लेटरहेड, पत्रांक और अधिकारियों के नाम तक दर्शाए गए थे, जिससे पहली नजर में यह वास्तविक आदेश प्रतीत हो रहा था।मामले की जानकारी सामने आते ही प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी। वायरल पत्र पर प्रशासन की ओर से ‘FAKE NEWS’ की मुहर लगाकर साफ किया गया कि यह आदेश फर्जी है। साथ ही अभिभावकों और आम लोगों को सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी सूचनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी सरकारी आदेश की पुष्टि अधिकृत माध्यम से ही की जाए।सरकारी लेटरहेड का इस्तेमाल, पुलिस जांच में जुटी…..
फर्जी आदेश में प्रशासनिक कार्यालय के लेटरहेड और अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किए जाने से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस अब इस बात की छानबीन में जुट गई है कि आदेश किसने तैयार किया, इसे सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया और इसे आगे किन-किन माध्यमों से प्रसारित किया गया।प्रशासन की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी छुट्टी संबंधी संदेश को देखकर तुरंत भरोसा न करें। आधिकारिक सूचना मिलने तक बच्चों को लेकर किसी तरह का निर्णय न लें और फर्जी संदेशों को आगे प्रसारित करने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!