हरिद्वार

“इंस्पेक्टर रितेश शाह की पहल से भगवानपुर में फिर सक्रिय होगा ग्राम चौकीदार नेटवर्क, खुफिया तंत्र को मिलेगी नई धार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
भगवानपुर: क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बार फिर पुराने लेकिन प्रभावी ग्राम चौकीदार तंत्र को नई ऊर्जा के साथ सक्रिय करने की पहल शुरू कर दी है। लंबे समय से निष्क्रिय पड़े इस नेटवर्क को पुनर्जीवित कर अब गांव-गांव से सटीक और त्वरित सूचनाएं जुटाने की रणनीति बनाई गई है, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।इंस्पेक्टर रितेश शाह की इस अभिनव पहल को क्षेत्र में काफी सराहा जा रहा है। उनके नेतृत्व में ग्राम चौकीदारों को दोबारा संगठित कर उन्हें कानून-व्यवस्था की मजबूत कड़ी के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में भी ग्राम चौकीदारों का नेटवर्क पुलिस के लिए बेहद कारगर साबित हुआ है और अब इसे और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।पुलिस द्वारा ग्राम चौकीदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे जमीनी विवाद, गोवंश से जुड़े अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या या बलवा जैसी घटनाओं से जुड़ी आपसी रंजिश, व जातीय एवं सांप्रदायिक तनाव जैसे संवेदनशील मामलों की तुरंत सूचना दें। इसके अतिरिक्त किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अन्य अपराध से संबंधित जानकारी भी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि उपयोगी और लाभप्रद सूचना देने वाले ग्राम चौकीदारों के नाम उच्चाधिकारियों को भेजकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, यदि किसी चौकीदार की इन मामलों में संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी पहल से यह साफ हो गया है कि भगवानपुर पुलिस अब जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के मूड में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!