Uncategorized

“शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी बरेली से दबोच लाई कलियर पुलिस..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस; डेढ़ माह से चल रहा था फरार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पिरान कलियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब डेढ़ माह से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आरोपी का सुराग जुटाया। मामले में नाबालिग को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित की गई थी टीम…..
ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बहादराबाद के निर्देशन में आरोपी की तलाश तेज की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसी कार्रवाई के दौरान 12 सितंबर को बरेली से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया था, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था।इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में बरेली में दबिश…..
कोतवाली पिरान कलियर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही। मोबाइल लोकेशन और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना किला क्षेत्र के ग्राम सालेनगर में दबिश देकर आरोपी आकाश बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुराना शहर, बुखारपुरा, थाना बारादरी, जिला बरेली का निवासी है।पुलिस के मुताबिक, मामले में वादी ने 2 सितंबर को अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को विवाह करने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।हेड कांस्टेबल सोनू कुमार की अहम भूमिका…..
आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने लगातार प्रयास किए। पुलिस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सोनू कुमार की भी अहम भूमिका रही। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।पुलिस टीम में शामिल रहे……
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक ममता मखलौगा (कोतवाली गंगनहर, रुड़की), अपर उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल विक्रम चौहान, कांस्टेबल महिपाल सिंह (सीआईयू टीम, रुड़की) और महिला कांस्टेबल मौसम।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!