अपराधहरिद्वार

“घर का कुंडा तोड़ा, आलमारी साफ की और फरार हो गए चोर.! कलियर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचकर खोला नकबजनी का राज..

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये नकद समेत चोरी के जेवरात बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; रसूलपुर तेलीवाला में घर का कुंडा तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का कलियर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की संपत्ति और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई को “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिले में वांछित और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस ने नकबजनी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए आखिरकार दोनों आरोपियों को हद्वीपुर गांव से दबोच लिया।कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की पड़ताल करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते अभय सैनी और आदित्य सैनी उर्फ आदि को हद्वीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी रसूलपुर तेलीवाला में हुई नकबजनी की घटना में वांछित थे।मामले के खुलासे में धनौरी चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह की भूमिका भी अहम रही। पुलिस टीम ने आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए उनकी तलाश की और चोरी की संपत्ति के साथ दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पुलिस के मुताबिक 03 अगस्त की सुबह रसूलपुर तेलीवाला निवासी प्रदीप कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया था। चोरों ने घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे में रखी आलमारी को निशाना बनाया और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। मामले में वादी की तहरीर पर कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक अभय सैनी के खिलाफ थाना फतेहपुर सहारनपुर और थाना भगवानपुर में पूर्व से चार आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 पचागले, 06 जोड़ी बिछुए, 21 सिक्के, 04 कंगन—सभी सफेद धातु के तथा 01 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस टीम में धनौरी चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल सोनू चौधरी व हेडकांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपी
1:- अभय सैनी पुत्र अनिल कुमार, निवासी डाडा पट्टी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष।
2:- आदित्य सैनी उर्फ आदि पुत्र राजकुमार सैनी, निवासी रसूलपुर तेलीवाला, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!